फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of cheating in the name of admission in medical

Sonebhadra News: मेडिकल कालेजों में दाखिले के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of admission in medical
सोनभद्र। अपराध शाखा पुलिस ने मेडिकल कॉलेजों के संचालकों से दाखिला कराने के नाम पर वसूली करने के आरोपी बिहार निवासी जालसाज को बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सदर कोतवाली में वर्ष 2021 में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में राबर्ट्सगंज नगर के अमिरती कॉलोनी स्थित कॉलेज आफ पैरामेडिकल एंड साइसेंज के प्रबंधक/डायरेक्टर अश्वनी पांडेय ने कुछ लोगों पर बच्चों का दाखिला कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर पांच लाख पैंतीस हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया था। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी। सीओ अपराध संजीव कटियार के पर्यवेक्षण में पुलिस ने अविनाश कुमार सिंह निवासी ग्राम गोरतरा थाना ओबरा जिला औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तार किया। अविनाश वर्ष 2021 से ही फरार चल रहा था। सर्विलांस की मदद व अन्य माध्यमों से सूचना संकलित करते हुए निरीक्षक रमेश यादव, निरीक्षक रामकुमार यादव और हेड कांस्टेबल बृजेश सूर्यवंशी की टीम ने पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर परगना कोलकाता जाकर बंगाल पुलिस की मदद से उसे दमदम (पश्चिम बंगाल) के पास से गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपी को सोनभद्र लाया गया और ट्रांजिट रिमांड पर पेश किया गया। आरोपी को न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस मामले में पटना के शास्त्रीनगर निवासी विजय कुमार शर्मा और गया निवासी अफसर परवेज अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

------
इस तरह से घटना को देते थे अंजाम
सोनभद्र। सीओ संजीव कटियार ने बताया कि आरोपियों का एक सुसंगठित गिरोह है, जो ज्योति कन्सल्टेन्सी फर्म न्यू एरिया जिला नवादा (बिहार) नामक संस्था बनाकर मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधक आदि से संपर्क कर छात्रों का एडमिशन कराने के नाम पर पैसा लेता है। इस गिरोह के सदस्य कॉलेज के प्रबंधकों से बात कर प्रति छात्र कमीशन के हिसाब से पैसा लेते थे। फर्जी छात्रों का नाम व पता देकर उनके नाम का कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र व फर्जी बैंक ड्राफ्ट तैयार कर कॉलेज के प्रबंधकों को भेज देते हैं। इसी प्रकार की घटना अमिरती कॉलोनी स्थित कॉलेज आफ पैरामेडिकल एंड साइन्सेज के प्रबंधक के साथ ही हुई थी। डायरेक्टर अश्वनी पांडेय ने सदर कोतवाली में धोखाधड़ी करके पांच लाख पैंतीस हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया था। इसकी विवेचना चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed