फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   accident

मारकुंडी में अनियंत्रित टेम्पो पलटने से दो घायल

Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में बृहस्पतिवार को सवारियों से भरी एक टेम्पो पलट गई। इस घटना में उसमें सवार दो घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया। घटना के कुछ देर बाद घटनास्थल पर कोयले की छाई लदा ट्रक पलट गया। इस घटना में चालक व खलासी को हल्की चोंटे आईं है। जानकारी के अनुसार राबट्र्सगंज तरफ से सवारी लेकर टेम्पो चोपन जा रहीं थी। मारकुंडी घाटी उतरते समय टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में टेम्पो सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगोंकी मदद से घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में चोपन थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया घायलों का नाम पता नहीं चल सका है। टेम्पो सवार घटना के कुछ देर बाद ही राबट्र्सगंज तरफ से कोयला की छाई लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed