{"_id":"613471feb09ca221a12cdb89","slug":"accident-in-sonbhadra-uncontrollable-trailer-crushed-elderly-while-crossing-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुचला, चालक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुचला, चालक हुआ फरार
Sun, 05 Sep 2021 01:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा ट्रेलर और मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के कोन बस स्टैंड के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को कुचल दिया। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। जेब से मिली दवा की पर्ची के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब 11 बजे विंढमगंज से तेज रफ्तार में ट्रेलर रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। कोन बस स्टैंड के पास बेकाबू वाहन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे वृद्ध को रौंदते हुए ट्रेलर आगे बढ़ गया। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक वृद्ध की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
भीड़ के बीच मौके का लाभ पाकर चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर कोन एसओ रामनरायण पासी ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मृतक की जेब से मिली दवा की पर्ची से उसकी पहचान रामरक्षा निवासी बजरमरवा जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
परिजनों को सूचना दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब से दुद्धी में लौंवा नदी का पुल क्षतिग्रस्त हुआ है, तब से झारखंड से वाया कोन होते सैकड़ों भारी वाहन कोन बस स्टैंड होते हुए रॉबर्टसगंज की ओर जा रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने वाहनों का रुट बदलवाने की मांग की है।