{"_id":"667eee1f54fc2edf47069148","slug":"accident-in-jayant-coal-mine-one-dead-four-serious-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-114821-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जयंत कोयला खदान में हादसा, एक की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जयंत कोयला खदान में हादसा, एक की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। एनसीएल दुद्धीचुआ व जयंत कोयला खदान के मध्य स्थित जयंत के पूर्वी अनुभाग में शुक्रवार को हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उच्च भार वहन क्षमता का डंपर के कैंपर पर चढ़ने से हुआ। मृतक व सभी घायल कैंपर में सवार थे। कोल प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घायलों को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि कैंपर में पांच लोग सवार हो खदान क्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे डंपर (होलपैक) की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि कैंपर पूरी तरह चिपक गई। खदान क्षेत्र में मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकलना शुरू किया। सूचना पर मोरवा थाने एवं जयंत पुलिस चौकी पुलिस पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कैंपर से घायलों को निकाल उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाया गया। कैंपर में सवार शीतल प्रसाद साकेत (38) की मौके पर ही मौत हो गई। सत्यलाल सिंह, राम निवास सिंह, नागेंद्र तिवारी और सूबेदार पनिका घायल हुए हैं। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी का इलाज नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है।
खदान क्षेत्र में छोटे वाहनों व बड़े डंपरों के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। इसके बावजूद एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का कैंपर अपने कुछ कर्मचारियों को लेकर उस मार्ग में गया, जहां उसे जाना ही नहीं चाहिए। इसी कारण हादसा हुआ। -राम विजय सिंह, प्रवक्ता, एनसीएल।