फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   About three lakh people above 50 years will be vaccinated

50 साल से ऊपर के करीब तीन लाख लोगों का होगा टीकाकरण

Fri, 26 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
About three lakh people above 50 years will be vaccinated
सोनभद्र। जिले में अब तीसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि इसके लिए 3,04,882 लोगों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 दिन में 162 टीम लगाकर चिह्नित लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा। जिले में प्रथम चरण और द्वितीय चरण के तहत वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। दोनों चरणों में हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इसके लिए समय-समय पर 15 कभी 21 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

जिले में कोविशिल्ड और को-वैक्सीन नाम की दो कोरोना निरोधात्मक वैक्सीन उपलब्ध है। इस वैक्सीन से प्रथम और द्वितीय चरण में दोनों डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। अब तीसरे चरण का टीकाकरण होना है। इसमें 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को चिह्नित किया गया है। जिले की आबादी करीब 21 लाख है। इसमें से 14 प्रतिशत लोगों को 50 वर्ष की उम्र से अधिक माना गया है। इस आधार पर करीब 3,04,882 लोगों को 50 वर्ष से ऊपर की श्रेणी में रखा गया है। इस उम्र वर्ग के लोगों को तीसरे चरण में टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 15 दिन में 162 टीमों को लगाकर कोरोना का वैक्सीन 50 वर्ष से उम्र के अधिक लोगों को लगाया जाएगा। बताया कि अब ऐसे लोगों को टीकाकरण होगा जिन्हें हृदय समेत अन्य गंभीर बीमारियां हैं। कोरोना का अटैक होने पर ह्रदय रोग, श्वांस रोग आदि पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। मार्च में तिथि निर्धारित होने पर टीकाकरण होगा। यहां बनाए गए गोदाम में पर्याप्त मात्रा में कोरोना निरोधात्मक वैक्सीन उपलब्ध है। लोग कोविड-19 के पोर्टल पर खुद रजिस्ट्रेशन करा कर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed