फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Abir Gulal flew in Holi Milan ceremony

Sonebhadra News: होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल

Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Abir Gulal flew in Holi Milan ceremony
घोरावल। अखिल भारतीय ओमर उमर वैश्य क्षेत्रीय समिति घोरावल के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राकेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाज के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, नाटक एवं गीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के लोगों को शिक्षा पर ध्यान देने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा ही वह चाॅबी हैं, जिससे समाज का विकास संभव है। विशिष्ट अतिथि ने समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ ही सामाजिक कार्यों में आगे आने तथा सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। डॉ आकाश कुमार, अध्यापक राजीव कुमार को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष नंदलाल उमर व संचालन उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन महिला मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने किया। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण बब्बू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, महामंत्री कृष्ण चंद, दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रयागदास, महासभा कार्य समिति सदस्य कृष्ण कुमार किसानू, अमरेश चंद्र, राजीव कुमार, कैलाश प्रसाद, सनी शंकर ,युवजन संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार, महामंत्री राहुल कुमार, आलोक कुमार दीपक कुमार , अशोक कुमार, सूरज उमर,कृपा शंकर रविंद्र कुमार ,बलिराम उमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed