फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man reached the police station with blood-soaked hands and said: Sir, I killed my wife

खून से सने हाथ लेकर थाने पहुंचा युवक, बोला: साहब मैंने पत्नी को मार डाला

Fri, 09 Aug 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man reached the police station with blood-soaked hands and said: Sir, I killed my wife
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र महलपुर गांव में बृहस्पतिवार को पारिवारिक विवाद में पति ने सिर कूंचकर पत्नी की हत्या कर दी। लोहे के बट्टे से उसके सिर पर कई वार किए। वारदात के बाद पति ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

खेवंधा ग्राम के टोला महलपुर निवासी सरिता देवी (35) का बृहस्पतिवार की सुबह पति गणेश पटेल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद घर में रखे लोहे के बट्टे से महिला के सिर पर वारकर पति ने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ हर्ष पांडेय व जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपती को तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी खुशबू (16) और अंजली (12) स्कूल गई थीं। तीसरी बेटी प्रीति (8) घर के बाहर खेल रही थी। मां की हत्या के बाद बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला के पति ने ही उसकी लोहे के बट्टे से सिर कूंचकर महिला की हत्या कर दी। आरोपी पति गणेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed