फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man fell down from a train while spitting gutkha and died

Sonebhadra News: ट्रेन से गुटखा थूकते समय नीचे गिरा युवक, मौत

Sun, 31 Aug 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A young man fell down from a train while spitting gutkha and died
रामगढ़। गुजरात कमाने जाते समय ट्रेन से गिरकर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गौरवां निवासी संजय यादव (32) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात ट्रेन में गुटखा थूकते समय यह हादसा मध्य प्रदेश के उज्जैन के पास में उस समय हुआ।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गौरवां निवासी राजकुमार यादव की ससुराल किरहुलियां गांव में बचऊ यादव के घर है। राजकुमार के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा संजय यादव अपने ननिहाल में रहता था। संजय बृहस्पतिवार को ट्रेन से गुजरात जा रहा था। उज्जैन के पास रात में करीब 12 बजे वह गुटका थूकने गेट पर गया। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी उसे निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना संजय के परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सुबह परिजन उसके शव को लेकर किरहुलियां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed