फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man dancing on DJ in a wedding procession fell into a well, died

Sonebhadra News: बरात में डीजे पर नाच रहा युवक कुएं में गिरा, मौत

Fri, 26 Apr 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
A young man dancing on DJ in a wedding procession fell into a well, died
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिधिया के टोला अजनिया में बुधवार की रात कुएं में गिरने से बराती की मौत हो गई। डीजे पर नाचने के दौरान वह लड़खड़ा कर कुएं में गिर गया। जब तक लोग उसे कुएं से बाहर निकालते उसकी जान जा चुकी थी। बराती की मौत के बाद शादी का माहौल बदल गया।
विज्ञापन

गिधिया गांव के टोला अजनिया में बुधवार की रात नंदलाल गोंड के यहां म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव से बरात आई थी। बराती डीजे पर नाचते हुए कन्या पक्ष के दरवाजे की ओर जा रहे थे। बरात में शामिल संजय (18) भी डीजे पर नाच रहा था। कन्या पक्ष के दरवाजे के पास स्थित पुराने गहरे कुएं में संजय लड़खड़ाकर गिर पड़ा। कुएं से आवाज सुनकर लोगों की नजर गई तो तत्काल उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ। कुएं से बाहर निकालने से पहले ही संजय की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कोन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि कुएं में गिरने से बराती की मौत हुई है। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed