{"_id":"67292817710ebbc49706f496","slug":"a-total-of-98-complaints-were-received-in-four-tehsils-only-14-were-resolved-on-the-spot-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120100-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चार तहसीलों में आईं कुल 98 शिकायतें, मौके पर 14 का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चार तहसीलों में आईं कुल 98 शिकायतें, मौके पर 14 का ही निस्तारण
विज्ञापन
जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार को जिले की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले की चार तहसीलों में कुल 98 शिकायती पत्र आए। इसमें से मौके पर 14 का ही निस्तारण हुआ।
अन्य मामले संबंधित विभागों को जांच कर समुचित कार्रवाई के निर्देश के साथ सुपुर्द कर दिए गए। रॉबर्ट्सगंज तहसील में एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी ने शिकायतें सुनीं।
उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लिया जाए।
विज्ञापन
यहां कुल 17 शिकायतें आईं, जिसमें से छह का समाधान कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार सदर अमित कुमार भी मौजूद रहे। तहसील ओबरा में एसडीएम विवेक सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
कुल 22 में से चार मामलों का त्वरित समाधान हुआ। इस मौके पर तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार रजनीश यादव मौजूद रहे। तहसील घोरावल में एसडीएम राजेश सिंह ने 27 शिकायतें सुनीं। इसमें दो का निस्तारण हुआ।
तहसील दुद्धी में एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें से दो का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष 29 प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को जांच कर कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल मौजूद रहे।
न्याय के लिए भटक रही बहनें, बयान दर्ज कराने पहुंचीं तहसील
रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के परही गांव में दो लोगों ने एक मृतक व्यक्ति का वारिस बनकर कई बीघा जमीन अपने नाम कराने का आरोप है। मामले की जांच कर रहे एसडीएम ने नोटिस जारी कर पीड़ित पक्ष से साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा था। सोमवार को पीड़ित दो सगी दो बहनें और काफी संख्या में ग्रामीण बयान दर्ज कराने के लिए तहसील पहुंचे। पीड़िता के अधिवक्ता शशांक शेखर कात्यान ने बताया कि परही निवासी बंशी यादव को सिर्फ गांगी और रामपति लड़की है। बंशी की मौत के बाद उनके भाई के लड़कों ने वारिस बनकर फर्जी ठंग से जमीन का वरासत करा लिया है। डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।