{"_id":"601d3ffb9e5ae57ed20e2cee","slug":"a-teenager-dies-and-two-friends-injured-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः सड़क हादसे में किशोर की मौत व दो साथी घायल, एक बाइक पर तीन लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः सड़क हादसे में किशोर की मौत व दो साथी घायल, एक बाइक पर तीन लोग थे सवार
Fri, 05 Feb 2021 06:24 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर उत्तरी तिराहे के समीप शुकवार को दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार दो अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। मृतक और दोनों साथी वाराणसी के निवासी हैं।
विज्ञापन
वाराणसी के सेवापुरी सरौनी का रहने वाला राहुल (17), श्रेयांश सिंह (26) निवासी तख्खू की बवली, और एक अन्य साथी शुभम तीनों एक बकरा लेकर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसी गांव आ रहे थे। मधुपुर उत्तरी तिराहे के समीप एक ऑटो के अचानक मुड़ने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और गुजर रही ट्रक के नीचे राहुल आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
श्रेयांश मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि शुभम को हल्की चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
