{"_id":"692ddf9e6911dd812f0339b8","slug":"a-spark-during-threshing-set-eight-bigha-of-paddy-fields-ablaze-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-138214-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: थ्रेसिंग के दौरान निकली चिंगारी से आठ बीघे खेत के धान का बोझ जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: थ्रेसिंग के दौरान निकली चिंगारी से आठ बीघे खेत के धान का बोझ जला
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग दो स्थानों पर आग लगने से आठ बीघा का धान और करीब नौ बीघा का पुआल जलकर खाक हो गया। आग लगने की घटना थ्रेसरिंग के दौरान निकली चिंगारी से तो दूसरी घटना शार्ट सर्किट से बताई जा रही है। इससे पीड़ित किसान को काफी क्षति हुई है।
बताया जा रहा है कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के होना गांव शाम पांच बजे शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पांचू निवासी बभनौली का करीब पांच बीघा का पुआल जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान विकास पटेल के मुताबिक पांचू की जमीन होना गांव में भी है।
उन्ही के खलिहान में रखे पुआल में आग लगी है। आग लगने के पीछे बिजली निगम की लापरवाही मानी जा रही है। बताया कि बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी तार को ऊपर नहीं किया गया। खंभा टूटने से काफी दिनों से तार नीचे लटक रहा था।
विज्ञापन
दूसरी घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के बालडीह गांव की है। शाहगंज थाना प्रभारी राजेश सरोज के मुताबिक सोमवार की दोपहर में करीब तीन बजे बालडीह गांव के किसान भोलानाथ सिंह पुत्र पृथ्वीनाथ सिंह का धान थ्रेसरिंग हो रहा था।
थ्रेसरिंग के दौरान निकली चिंगारी से धान के बोझ और पुआल में आग लग गई। करीब आठ बीघे का धान का बोझ व धान और करीब चार बीघा का पुआल जलकर खाक हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से थ्रेसरिंग के लिए खड़ा पावरट्रैक ट्रैक्टर भी जल गया।
ट्रैक्टर गांव केे ही चंदा मिश्रा पत्नी राजेश की बताई जा रही है। थाना प्रभारी राजेश सरोज का कहना है कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।