{"_id":"6a19d666fbcc214d150458bc","slug":"a-solution-was-found-after-complaints-were-received-regarding-the-road-closure-for-rob-construction-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-147238-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आरओबी के निर्माण के लिए रास्ता बंद होने की पहुंची शिकायत तो ढूंढा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आरओबी के निर्माण के लिए रास्ता बंद होने की पहुंची शिकायत तो ढूंढा समाधान
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रांसिंग के समीप बाइक आवागमन को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते भाजपा के पूर
- फोटो : नगला बरी चौराहा स्थित सर्विस रोड पर एक गोदाम के अंदर उमड़ता धुंआ। वीडियो ग्रैव
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण बड़ी आबादी के लिए परेशानी का सबब बनने जा रहा है। स्टेट हाईवे पर महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने से पहले जिम्मेदारों ने न इसके असर को समझा और न ही किसी वैकल्पिक मार्ग की तलाश की। अब निर्माण से ठीक पहले बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किए जाने से लोगों का गुस्सा फूट रहा है। दो दिनों से लगातार विरोध के बाद शुक्रवार को जनसुनवाई में भी डीएम के सामने इस मुद्दे को लेकर कई शिकायतकर्ता पहुंचे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम-सीओ और रेलवे के अफसरों ने लोगों के साथ मिलकर वैकल्पिक मार्ग ढूढ़ा। इस दौरान क्राॅसिंग के बगल में पैदल व बाइक सवारों के आने-जाने के लिए अस्थायी रास्ता बनाने पर सहमति बनी।
कलवारी-खलियारी मार्ग पर स्थित रॉबर्ट्सगंज नगर के रेलवे क्रॉसिंग पर हर रोज लगने वाले जाम से निजात के लिए लंबे समय से आरओबी की मांग उठती रही है। काफी जद्दोजहद के बाद इसे मंजूरी तो मिल गई, लेकिन निर्माण पूरा होने तक क्रॉसिंग बंद रहने से पड़ने वाले असर का ध्यान रखे बिना रेलवे काम शुरू कराने में जुट गया। दो दिन पहले जब बैरिकेडिंग करते हुए रास्ता बंद किया जाने लगा तब लोगों ने वैकल्पिक मार्ग के बारे में पूछताछ शुरू की। उन्हें 10-12 किमी दूर घूमकर आने-जाने की दलील दी जाती। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से हर रोज बिहार बॉर्डर तक के सैकड़ों गांव के लोगों का आना-जाना होता है। लंबा घूमना हुआ तो उनकी परेशानी बढ़ेगी।
भाजपा के दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने डीएम से की शिकायत
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा के साथ स्थानीय लोग शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जनसुनवाई में डीएम चर्चित गौड़ को प्रार्थना पत्र देकर समस्या बताई। डीएम ने तत्काल एसडीएम सदर अश्वनी कुमार, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और रेलवे के अधिकारियों की टीम को भेजा। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। आरओबी निर्माण स्थल के पास एक वैकल्पिक स्थान चिह्नित किया गया। जहां से पैदल यात्रियों के साथ बाइक सवार आ-जा सकते हैं। रेलवे के अधिकारियों ने इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका के समन्वय से जल्द वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
आमजन की सहूलियतों का रखा जाए ध्यान : संदीप
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम से मिला और तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण से होने वाली समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि उक्त मार्ग करीब छह लाख लोगों के लिए लाइफ लाइन है। ऐसे में आरओबी निर्माण से पूर्व आम जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस दौरान आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, विजय बिंद, शुभ बिंद, संजय बियार, सत्यम पांडेय, सूरज चौधरी, धीरज आदि मौजूद रहे।