फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A silent procession was taken out in memory of those who lost their lives in the tragedy of Partition.

Sonebhadra News: विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में निकाला मौन जुलूस

Sat, 15 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A silent procession was taken out in memory of those who lost their lives in the tragedy of Partition.
रॉबर्ट्सगंज स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में विभाजन विभी​षिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी को संबो​ध - फोटो : Archive
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा की ओर से स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में संगोष्ठी आयोजित की गई। विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वालों और विस्थापन का दंश झेलने वाले लोगों की स्मृति में मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह से शहीद स्थल चाचा नेहरू पार्क तक पहुंचा।
विज्ञापन

यहां दो मिनट का मौन रखकर विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि वर्ष 1947 की विभाजन त्रासदी को याद करने पर आज भी मन पीड़ा से भर जाता है।
विज्ञापन

विभाजन केवल सत्ता का हस्तांतरण नहीं था, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन, सपनों और सदियों पुरानी पहचान के उजड़ने की त्रासदी थी। उन्होंने कहा कि इसी इतिहास को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों को उससे जोड़ने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed