फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A short circuit caused a fire in a general store.

Sonebhadra News: शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर की दुकान में लगी आग

Thu, 01 Jan 2026 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a general store.
नगर में बृहस्पतिवार को जनरल स्टोर की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी जद में आने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। घोरावल नगर के वार्ड नंबर 2 में विशाल कुमार उमर की जनरल मर्चेंट और चाय पान की दुकान है। बृहस्पतिवार को भोर में विद्युत शार्ट सर्किट से दुकान में अचानक आग लग गई। गोदाम से धुंआ उठता हुआ देख कर अफरा तफरी मच गई। दुकान स्वामी के मुताबिक गोदाम में रखा करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का किराने का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान के संचालक विशाल कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। शुरू में परिजनों व बाजार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस, राजस्व और विद्युत निगम को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed