{"_id":"66d778bb52b5801a7f0c5584","slug":"a-reward-of-rs-10000-announced-on-those-accused-of-murdering-a-tribal-farmer-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117498-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आदिवासी किसान के हत्यारोपियों पर दस हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आदिवासी किसान के हत्यारोपियों पर दस हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में आदिवासी किसान की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
मंगलवार को डीएम और डीआईजी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मृतक के आश्रितों को एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 8.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में इंद्रपाल अगरिया की रविवार की रात ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। घटना का मुख्य आरोपी भाजपा नेता का पुत्र आशीष वैश्य है। वह और ट्रैक्टर चालक लाले कोल गांव छोड़कर फरार हैं।