फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A rally was taken out and a message was given to prevent communicable diseases

Sonebhadra News: रैली निकाल दिया संचारी रोगों से बचाव का दिया संदेश

Tue, 01 Jul 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A rally was taken out and a message was given to prevent communicable diseases
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम बीएन सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा,सीडीओ जागृति अवस्थी। - फोटो : संवाद
जिले में संचारी रोगों से बचाव और जनजागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से जिलाधिकारी बीएन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने नगरवासियों को स्वच्छता, रोगमुक्त जीवन और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर डीएम के साथ एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी और सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार भी पैदल चलकर रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन

रैली में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और सफाईकर्मियों ने भाग लिया, जो नगर में घूमकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। डीएम ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान जनपद में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अभियान मलेरिया, डेंगू, डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों की रोकथाम में सहायक होगा। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि इस अभियान में 11 विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।

दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, क्षय, मलेरिया, फाइलेरिया के रोगियों और कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी।
स्टॉप डायरिया कैंपेन के तहत जिन घरों में छोटे बच्चे हैं, वहां आशा कार्यकर्ता दो ओआरएस पैकेट और जरूरतमंद बच्चों को जिंक की गोलियां वितरित करेंगी।
रैली के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को ग्रीन गोल्डन सर्टिफिकेट के साथ सागौन और सहजन के पौधे भेंट किए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, सांई नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जिला मलेरिया अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed