Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
A procession was taken out in honor of the Tricolour, and chants of Bharat Mata Ki Jai echoed through the air.
{"_id":"6a7b684aeeafcd06f702fdbe","slug":"a-procession-was-taken-out-in-honor-of-the-tricolour-and-chants-of-bharat-mata-ki-jai-echoed-through-the-air-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-151284-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तिरंगे की शान में निकली यात्रा, गूंजे भारतमाता की जय के उद्घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तिरंगे की शान में निकली यात्रा, गूंजे भारतमाता की जय के उद्घोष
रॉबर्ट्सगंज में जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल सीडीओ जागृति अवस्थी। संवाद
Link Copied
सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को जिलेभर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकली। जिला प्रशासन की तरफ से रॉबर्ट्सगंज नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तहसील परिसर से बढ़ौली चौराहा तक निकली तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी जिले के अलग-अलग इलाकों में शान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर शामिल हुए। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में यात्रा की शुरुआत तहसील परिसर से हुई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। उनके साथ जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और नारों के बीच यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अधिकारियों और विद्यार्थियों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाते रहे। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष और देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। विद्यार्थियों में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। अभियान के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ने के साथ ही राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में जिला जनसंपर्क अधिकारी नमिता शरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रमेश कुमार, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, उपायुक्त मनरेगा रविंद्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।