फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A person drowned in the river Thema drowned

ठेमा नदी में नहाने गए व्यक्ति की डूबकर मौत

Tue, 20 Oct 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
A person drowned in the river Thema drowned
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी एक व्यक्ति की ठेमा नदी में डूबने से मंगलवार की सुबह मौत हो गई। वह नदी में नहाने गया था।
विज्ञापन

गांव निवासी बच्चाराम (55) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांव के पास से गुजरी ठेमा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। चरवाहों ने जब पानी में शव उतराते देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से लाश को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। वहां चिकित्सक विनोद सिंह ने देखते ही व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक का पंचनामा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि ठेमा नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत र्हुई है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed