{"_id":"66bb9333c2e5a7ffc30d2ff3","slug":"a-forest-worker-was-crushed-by-a-pickup-truck-dragged-on-the-road-for-500-meters-and-died-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116715-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पिकअप से वनकर्मी को रौंदा, पांच सौ मीटर तक सड़क पर घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पिकअप से वनकर्मी को रौंदा, पांच सौ मीटर तक सड़क पर घसीटा, मौत
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में दुस्साहसिक वारदात हुई है। चितरंगी के दरबारी-देवसर मार्ग पर बनिया नाले के पास पुराने विवाद में सब्जी विक्रेता ने वन विभाग के बीट प्रभारी (वन रक्षक) को पिकअप से रौंद दिया। करीब पांच सौ मीटर दूर उसे सड़क घसीटता रहा। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
एसडीओपी देवसर आशीष जैन ने बताया कि वन परिक्षेत्र चितरंगी के देवरी बीट प्रभारी शीतल सिंह गोंड (30) निवासी गांव गीर मंगलवार को रोज की तरह अपने बीट क्षेत्र में जा रहा था। तभी दरबारी-देवसर मार्ग स्थित बनिया नाले के पास पिकअप वाहन चालक कमलेश साकेत ने बदले की भावना से बीट प्रभारी को रौंद दिया। इसके बाद बाइक सहित बीट प्रभारी को आधा किमी तक घसीटते हुए ले गया। इससे मौके पर वन रक्षक की मौत हो गई। वारदात के बाद मौके से वाहन सहित आरोपी फरार हो गया।
घटना की सूचना पर परिजन, रेंजर व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बीट प्रभारी शीतल सिंह गोंड का बीते सोमवार को गीर बाजार में आरोपी कमलेश साकेत के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि इसी घटना से खार खाए आरोपी ने वाहन से कुचलकर हत्या कर दी है। सिंगरौली के डीएफओ अखिल बंसल ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।