{"_id":"6849ce11c3d48cf81b08a3e4","slug":"a-father-injured-in-a-road-accident-dies-five-days-before-his-sons-wedding-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-129651-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बेटे की शादी से पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बेटे की शादी से पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल पिता की मौत
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सोनवट गांव में पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया। उसका उपचार ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में चल रहा था। रायपुर निवासी सरफराज (50) के बेटे की 16 जून को शादी होनी थी।
घर में शादी की तैयारी चल रही थी। वितरक का काम करने वाले सरफराज 5 जून को शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। राॅबर्टसगज में गांव के दो युवक मिले। वह बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ सरफराज भी बैठ गए।
वह पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सोनवट गांव के पास पहुंचे थे, तभी बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में सरफराज के साथ साथ मौजूद दोनों युवक अब्दुल समद और जहांगीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल सरफराज को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
बुधवार को सरफराज ने भी दम तोड़ दिया। 16 जून को शादी की तैयारियों के बीच मौत की खबर से घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।