फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A day before, sister who had tied Rakhi on her wrist, became unconscious on his brother's death.

एक दिन पहले जिसकी कलाई पर बांधी थी राखी, उसकी मौत पर बेसुध हुई बहन

Tue, 24 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
A day before, sister who had tied Rakhi on her wrist, became unconscious on his brother's death.
कोलींडूबा गांव के समीप सोमवार की शाम बेकाबू जीप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। राखी बंधवाकर घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन अपने भाई के शव से लिपट कर रोते हुए क्रूर काल को कोस रही थी। उधर, इस हादसे में घायल फुफेरे भाई का उपचार वाराणसी में चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

विंढमगंज से सवारी लेकर दुद्धी जा रही जीप ने कोलींडुबा गांव के पास रांची-रीवा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया था। इस हादसे में झारखंड के गढ़वा जिला के सोनडीहा गांव निवासी अनिल यादव की मौत हो गई थी, जबकि उसका फुफेरा भाई सलैयाडीह गांव निवासी जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद अनिल का शव मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया गया। शव देखते ही परिजन पछाड़ खाकर गिर पड़े। अनिल के बहन की शादी ग्राम पंचायत घिवही में हुई है। रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के लिए वह बहन के घर गया था। बहन के घर से राखी बंधवा कर घर जाते वक्त सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी अपने फूफा विष्णु यादव के घर रुक गया था। अनिल अपने फुफेरे भाई जितेंद्र यादव के साथ बाइक से घूम रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया गया है। मृतक या घायल के घरवाले जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed