{"_id":"67be0e6fbc1588668509cf4c","slug":"a-criminal-carrying-a-reward-of-rs-25000-was-arrested-in-an-encounter-shot-in-the-leg-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124834-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के पास सोमवार रात पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश विशाल उर्फ अलगू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। विशाल ट्रक चालक से लूट के मामले में वांछित था।
रॉबर्ट्सगंज, चोपन और रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी विशाल उर्फ अलगू यादव सुकृत क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश हाईवे से उतरकर खेतों की ओर भागने लगा।
इसी दौरान बाइक से गिर गया। गिरने के बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें विशाल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत मधुपुर के सीएससी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश के पास से एक बाइक, एक देसी तमंचा (315 बोर), एक कारतूस, लूट के 2840 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पहले भी ट्रक लूट मामले में शामिल था। उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी।