फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A complaint was filed against the SP district president for commenting on the district panchayat president.

Sonebhadra News: जिला पंचायत अध्यक्ष पर टिप्पणी पर सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 18 Mar 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A complaint was filed against the SP district president for commenting on the district panchayat president.
करमा। एक साक्षात्कार के वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी मामले में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के खिलाफ करमा थाने में तहरीर दी गई है। अ्रध्यक्ष रााधिका पटेल का आरोप है कि उनके ऊपर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से से उनकी सामाजिक और राजनैतिक छवि को धक्का लगा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मूलत: करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई व वर्तमान में राॅबर्ट्सगंज के इमरती काॅलोनी में रहने वाले सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने फेसबुक पर प्रसारित वीडियो में उन पर पैसा लेकर जिला पंचायत को माफिया के हाथों में सौंपने का आरोप लगाया गया है। दावा किया है कि यह आरोप उन्हें बदनाम करने और सामाजिक राजनैतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए किया गया है। इससे उनके मान सम्मान- सामाजिक छवि को गंभीर क्षति पहुंची है। लगातार इसके प्रसारित रहने से उन्हें मानसिक कष्ट का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि प्रकरण की सत्यता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed