फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A blanket of fog in Sonanchal increased pollution

Sonebhadra News: सोनांचल में कोहरे की तनी चादर प्रदूषण बढ़ा

Mon, 15 Dec 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A blanket of fog in Sonanchal increased pollution
अनपरा क्षेत्र में शनिवार की सुबह कोहरे के बीच से गुजरते भारी वाहन। संवाद
सोनभद्र/रेणुसागर। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार की रात सोनांचल में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रही। कोहरे का असर रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक रहा। इस बीच सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं, न्यूनतम तापमान लुढ़कने से गलन भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह की तरफ से जारी बुलेटिन में बताया गया कि रविवार की सुबह न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं अधिकतम पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके मुकाबले शनिवार को न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में 2.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम पारा 9.2 और अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 12.2 और अधिकतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार की रात में नौ बजे के बाद कोहरा छाने लगा था। देर रात घने कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर तक रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रात में आवागमन करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक रहा। हालांकि दृश्यता 150 मीटर से अधिक रहा। दिन में साढ़े आठ बजे के बाद आसमान साफ हुआ। इसके बाद भगवान भाष्कर के दर्शन हुए। तापमान गिरने तथा दिन में सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरती हालत में देखे गए। रेणुसागर क्षेत्र में रविवार को पूरे दिन नगर सर्द हवा चली। घना कोहरा और ठिठुरन की वजह से लोग घरों से कम निकले। वही बढ़ते कोहरे के चादर ने हाईवे पर चालकों की मुश्किलों को भी बढ़ा दिया। रविवार को विद्यालय, कार्यालय बंद होने से सुबह सड़कों पर सन्नाटा रहा। औड़ी-शक्तिनगर हाईवे पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed