{"_id":"63-81369","slug":"Sonbhadra-81369-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने प्राचार्य की शव यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं ने प्राचार्य की शव यात्रा निकाली
Sonbhadra
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। कालेज प्रबंधन के खिलाफ बुधवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रनेताओं ने कालेज परिसर में प्राचार्य की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली।
छात्रनेता उमेश सिंह पटेल और अमित कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आरोप लगाया कि महाविद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति होने के बाद भी वह ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। महाविद्यालय में इंचार्ज प्राचार्य से किसी काम के लिए बातचीत करने पर वह कहते हैं कि प्राचार्य आएंगे तो वही करेंगे। शाश्वत मंच के संयोजक श्याम जी मिश्रा ने कहा कि प्राचार्य की नियुक्ति होने से क्या फायदा जब उनको महाविद्यालय में आना ही नहीं है। उनके न रहने से कालेज का कोई भी कार्य सुचारु रूप से नहीं हो रहा है। इन लोगों ने जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। इस मौके पर दीप कुमार शाह, विमलेश पाठक, संदीप यादव, अमित देव पांडेय, सतीश शुक्ला, संकट मोचन, सुरेंद्र माली, विवेक प्रजापति, अखिलेश कुमार, रविंद्र जायसवाल, धीरज कुमार, आशीष पाठक, रवि यादव, जावेद अंसारी, यशवंत तिवारी, दिलीप सिंह पटेल, अरविंद गुप्ता आदि शामिल रहे।