{"_id":"63-80857","slug":"Sonbhadra-80857-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट न सौंपने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच रिपोर्ट न सौंपने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
Sonbhadra
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन के निर्देश को दरकिनार कर जिलास्तरीय अधिकारियों ने गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया। इस मामले में प्रभारी डीएम राम कृष्ण उत्तम ने कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
शासन के निर्देश पर गत अक्तूबर माह मेें प्रभारी जिलाधिकारी ने दर्जनों जिलास्तरीय अधिकारियों को 501 ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी। अधिकारियों को गांवों में जाकर क्या विकास कार्य हुआ और क्या होना शेष है। ग्रामीणों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है की रिपोर्ट तैयार करके प्रत्येक माह जिला प्रशासन का उपलब्ध कराना है। लेकिन शासन के आदेश की नजरअंदाज कर कई जांच अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराया है।
प्रभारी डीएम राम कृष्एा उत्तम का कहना है कि शासन के मंशा अनुसार रिपोर्ट उपलब्ध न कराने वाले अधिकारियों की सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। उधर डीएम के मिजाज को देख संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। कइयों ने गांवों में जाकर जांच रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है।