{"_id":"63-76868","slug":"Sonbhadra-76868-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी का सिक्का दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी का सिक्का दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
Sonbhadra
Updated Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। सच कहा गया है, बहुरहवा के पास धन रही त चतुरा खइले बिना न मरी। ऐेसा मामला गुरुवार को सदर कोतवाली पुलिस में देखने को मिला। जालसाजों ने चांदी का सिक्का दिलाने के नाम पर चार लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा दिया है। पीड़ितों ने एक जालसाज को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। चंदौली पुलिस की मिलीभगत से धोखाधड़ी करने वालों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
गैर जनपदों के कई युवक जिले में पुराने बोतल, एक के सिक्के की सौदा करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का कार्य कर रहे हैं। चंद रुपयों के लालच में भोली-भाली जनता जालसाजों के चक्कर में फंस जा रही है। गुरुवार को ठगों द्वारा लाखों रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस की नींद उड़ गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के पसही गांव निवासी एक व्यक्ति चार लोगों को सिक्का दिलाने के लिए एक अक्तूबर को चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र बेलवार गांव ले गया। जहां दो बाइक से पांच युवक आए और प्रति सिक्का के एवज में पांच सौ रुपये की दर से उरमौरा निवासी प्रमोद सिंह 52 हजार, बद्री प्रसाद से 35 हजार, विशाल से एक लाख 25 हजार और कम्हारी निवासी एक युवक से 52 हजार रुपये लेकर सिक्का लेने गए।
कोतवाली में चारों पीड़ितों ने बताया कि युवकों के जाते ही दो पुलिसकर्मी पहुंच कर बोले तुम लोगों का सिक्का पकड़ा गया है। जल्दी से बीस हजार रुपये देकर भाग जाओ वरना जेल चले जाओगे। हाथ-पांव जोड़ कर पुलिसकर्मियों के चंगुल से बच कर निकले। काफी खोजबीन करने के बाद दलाल को पकड़ा गया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।