{"_id":"68921","slug":"Sonbhadra-68921-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बालू खदानों को चालू कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बालू खदानों को चालू कराने का आदेश
Sonbhadra
Updated Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में चार माह बाद कनहर नदी में बालू खनन चालू करने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को हरी झंडी दे दी है। जिले के अन्य शेष बची बालू के खदानों को भी चालू करने के टीम का गठन कर लिया गया है। टीम के सत्यापन के बाद जल्द ही सभी बालू साइटों को शुरू करा दिया जाएगा। इससे व्यवसायियों में खुशी देखी गयी।
विगत फरवरी माह से ही जनपद के गिट्टी और बालू के खदानों में खनन पर रोक लगाया गया था। इसके चलते व्यवसायियों को काफी समस्याओं का सामना करने के साथ-साथ ही सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार को कनहर नदी के कोरबी घाट पर लीज धारक संजय सिंह और भगौती प्रसाद के लीज को चालू कराने का जिला प्रशासन ने आदेश दे दिया है। शेष सोन नदी के बालू साइटों को जल्द शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन ने टीम गठित कर सत्यापन का निर्देश दिया है। उम्मीद है कि पखवारे भर के अंदर सभी साइटों को चालू करा दिया जाएगा। इससे खनन से जुड़े व्यवसायियों व ठेकेदारों के चेहरे खिल गए हैं। उनको ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे चार माह के कैद के बाद वह अब आजाद हो गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कनहर नदी के दो लीजों को अभी चालू करने का निर्देश दिया गया है। शेष बचे साइटों को सत्यापन के बाद शीघ्र ही चालू करा दिया जाएगा। वहीं दो साइटों के चालू होने से वाहन मालिक व चालकों ने भी खुशी जाहिर की है।