{"_id":"68107","slug":"Sonbhadra-68107-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब खड़े वाहन बने लोगों के लिए मुसीबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब खड़े वाहन बने लोगों के लिए मुसीबत
Sonbhadra
Updated Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा (संवाददाता)। स्थानीय प्रशासन और बैंक प्रबंधन के अनदेखी से नगर का एकमात्र शापिंग कांपलेक्स कस्तूरबा मार्केट के रास्ते पर अतिक्रमण बना रहता है। यहां बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों के कारण पूरी तरह रास्ता बंद हो जाता है।
ऐसे में इस मार्केट में रहने वाले लोगों को घरों से निकलना चुनौती होता है। वहीं, मार्केट में घुसने वाले ग्राहकों को भी रास्ते पर खड़े वाहनों से जाम का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ माह पूर्व स्थानीय पुलिस द्वारा रास्तों पर बने अतिक्रमण को दुरुस्त कराया गया था, लेकिन इसकी मुकंमल व्यवस्था न किए जाने के कारण स्थिति जस की तस बनी रह गई है। कस्तूरबा मार्केट के रास्ते पर स्थित एसबीआई द्वारा भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में बैंक में आने वाले लोग जहां-तहां अपनी गाड़ियों को खड़ी करके चले जाते हैं।
यही हाल दूसरे छोर पर स्थिति इलाहाबाद बैंक के बाहर भी है। स्थानीय लोगों ने बैंक प्रबंधन व पुलिस से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।