फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   थाने की फर्जी मुहर, दस्तावेज के साथ दो गिरफ्तार

थाने की फर्जी मुहर, दस्तावेज के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अनपरा/सोनभद्र। अनपरा पुलिस ने शनिवार को फर्जी मुहर, दस्तावेज के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से थाने, जनप्रनिधियों, चिकित्सकों समेत कई कंपनियाें की मुहर और फर्जी तरीके से तैयार किया गया दस्तावेज बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

यह जानकारी राबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में रविवार को पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि विगत दिनों शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से सत्यापन किया जा रहा है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को अनपरा थाना क्षेत्र के रेहटा गांव निवासी अरुण कुमार विश्वकर्मा ने एक व्यक्ति से पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही, तो उसने अपने साथी से भेंट करा कर तत्काल प्रमाण पत्र बनवाने का सुझाव दिया। साथ ही 31 मई, 12 को दोनों व्यक्तियों ने अरुण से ढाई सौ रुपये लेकर 2 जून को उसे प्रमाण पत्र तैयार करके दे दिया।
विज्ञापन

अरुण ने लैंको कंपनी में जब प्रमाण पत्र जमा किया, तो पता चला कि सत्यापन फर्जी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फर्जी फार्म को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। कौआनाला के समीप शनिवार की सायं करीब सवा चार बजे थानाध्यक्ष शिशिर त्रिवेदी, एसआई नाथू यादव, धर्मराज यादव फोर्स के साथ फर्जी पुलिस प्रमाण पत्र बनाने वाले आदर्श नगर औड़ी निवासी मदन बैसवार व बिहार के रोहतास जिले के करगहा अंतर्गत उमेश पाठक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से थाना अनपरा समेत कई कार्यालयों के नाम की दर्जन भर से अधिक मोहरें और 24 सत्यापन पत्र भरे हुए मिले। एसपी ने दोनों को पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed