{"_id":"63-143803","slug":"Sonbhadra-143803-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर मांगीं मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर मांगीं मन्नतें
Sonbhadra
Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। सेक्टर तीन पहाड़ी स्थित भूतेश्वर दरबार के परिसर में चल रहे श्री महारूद्र यज्ञ के अंतिम दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। मंगलवार को भंडारे का आयोजन होगा।
श्रीमहारूद्र यज्ञ का सोमवार को आखिरी दिन रहा। यहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंडप की परिक्रमा कर पूजन अर्चन किया। आचार्य दिलीप देव पांडेय सहित नौ विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कराया गया। इसके पूर्व रविवार की देर शाम वाराणसी से आईं श्रीराम कथा वाचक शालिनी त्रिपाठी ने संगीतमय रामकथा की प्रस्तुति दी। उन्होंने भगवान राम को संपूर्ण लोक का रक्षक बताया। कहा कि भगवान राम ने मर्यादा को बचाने के लिए सुख का ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सुख का तिरस्कार किया और वन गमन किया। कहा कि यदि भगवान राम का वनगमन न होता तो अहंकारी राजा रावण का वध नहीं होता। यज्ञ के अंतिम दिन यजमान के रूप मे नंदलाल पांडेय मौजूद रहे। यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को यज्ञ स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया है।