{"_id":"63-141389","slug":"Sonbhadra-141389-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई के प्रति लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई के प्रति लोगों को किया जागरूक
Sonbhadra
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गुरुवार को जिले भर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता के विशेष अभियान की शुरूआत की गई। अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर ग्रामीणों और विद्यालयों के बच्चों ने जगह-जगह पर झाड़ू लगाया और घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्राम पंचायतों में इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी डीके सिंह ने सदर ब्लाक के राजपुर गांव में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। यहां उन्होंने गोष्ठी कर लोगों की समस्या सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डा.गोपाल सिंह की अगुवाई में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने झाड़ू लगाकर सफाई की। विंध्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह, अजय सिंह और शिक्षक व छात्राओं ने उरमौरा गांव में सफाई की। गांव में ही प्रधान अनवर अली, सेक्रेटरी बृजेश कुमार ने कई जगहों पर झाड़ू लगाया। प्रकाश जीनियस इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय सहिजन में प्रधानाध्यापिका नयन विभा ने भी सफाई अभियान चलाया। ग्राम पंचायत मदार में बीडीसी सीबी सिंह, प्रधान अमरजीत की अगुवाई में ग्रामीणों ने सफाई की। रोडवेज बस स्टेैंड परिसर में सांसद छोटेलाल खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे समेत तमाम नेताओं ने सफाई की। नेहरू युवा केंद्र सभागार में धर्मेंद्र सिंह, संजीव श्रीवास्तव ने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरूआत की। चुर्क प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक रफैलवा, सुरक्षा अधिकारी सुखवीर सिंह ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर राजेश मंडल, सतीश कुमार, अनीश रजा, फतेह मोहम्मद मौजूद रहे। सलखन प्रतिनिधि के अनुसार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन पर डा. केके सिंह और स्टाफ ने सफाई की। लोहिया गांव रजधन में सफाई की गई। सपा के विधानसभा ओबरा के अध्यक्ष परमेश्वर यादव और ग्राम प्रधान उषा देवी ने सफाई की। चोपन प्रतिनिधि के अनुसार बस स्टैंड परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने झाड़ू लगाया और लोगों को सफाई का संदेश दिया। इस दौरान मुकेश गर्ग, कौशल सिंह, विनीत और सभासद मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन में मुख्य नियंत्रक कार्यालय पर मंडलीय यातायात प्रबंधक विश्वरंजन ने झाड़ू लगाया। रेलवे स्टेशन पर प्रबंधक जमुना प्रसाद, सीएचसी में डा. वाई प्रसाद, वन क्षेत्रीय कार्यालय में रेंजर एमपी यादव और चोपन ग्राम प्रधान लवकुश भारती ने झाड़ू लगाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। करमा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पगिया में प्रधानाध्यापक मौलाना हिफाजत हुसैन की अगुवाई में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। मधुपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत चौबे की अगुवाई में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाया गया। इस मौके पर महेंद्र पटेल, उमाशंकर सिंह मौजूद रहे। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार शाहगंज बाजार में हनुमान मंदिर तिराहे पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव, माला चौबे, अविनाश पटेल, बाबूलाल आदि ने झाड़ू लगाया। रेणुकूट प्रतिनिधि के अनुसार नगर में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की गई। मुर्धवा मोड़ पर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मियों ने शाखा प्रबंधक संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बस स्टैंड, पुलिस पिकेट एवं कार्यालय के आस पास सफाई की। इस दौरान एसके द्विवेदी, एसबी पांडेय, एके मिश्रा, आनंद, नरेंद्र, डा. शंशाक त्रिवेदी मौजूद रहे। साधारण बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया में भी सहायक शाखा प्रबंधक मोहम्मद परवेज के नेतृत्व में कार्यालय के आस पास सफाई की गई। पिपरी नगर पंचायत के वार्ड सात में सभासद दिनेश तिवारी के नेतृत्व में मंदिरों के आस पास साफ सफाई की गई। रेलवे स्टेशन पर सहायक मंडल अभियंता परमानंद प्रसाद की अगुवाई में स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, आवासीय परिसर एवं कार्यालयों के आस पास सफाई की गई। कोन प्रतिनिधि के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा मंडल कोन अध्यक्ष शंशाक शेखर मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों पदाधिकारी गांधी जयंती पर बस स्टैंड पर लगी कूड़ों के अंबार को घंटों झाड़ू लगा कर साफ किया। इस मौके पर शिव कुमार गुप्ता, मंहगू राम, सुमेर शर्मा, बृज कुमार जायसवाल, सुशील चतुर्वेदी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत मिटिहिनियां में पंचायत भवन पर सचिव राजेश सिंह एवं ग्राम प्रधान अर्पणा देवी एवं सचिव विरेंद्र कुमार, नकतवार में ग्राम प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल, खेतकटवा में ग्राम प्रधान शांती देवी एवं सचिव राजेश सिंह ने बैठक कर झाडू लगा कर ग्रामीणों को साफ सफाई के बारे में जागरुक किया। इसी प्रकार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के वरवार टोला, मिटिहिनियां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांचीकला, वागेसोती समेत सभी विद्यालयों में गांधी जयंती पर ध्वजारोहण कर अध्यापकों ने झाडू लगा कर साफ सफाई हेतु बच्चों को प्रेरित किया। सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल में सिस्टर हेजेल ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। फिर विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार पनिकप कला गांव में सांसद छोटेलाल खरवार, सीआरपीएफ कमांडेंट दामोदर सिंह, अनूप ने झाड़ू लगाया।