{"_id":"63-124050","slug":"Sonbhadra-124050-63","type":"story","status":"publish","title_hn":" राजनैतिक दल करें आचार संहिता का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक दल करें आचार संहिता का पालन
Sonbhadra
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राजनैतिक दलों के पदाधिकारी लोस चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में अपेक्षित सहयोग दें, ताकि लोकतंत्र मजबूत होता रहे। रविवार को मतदेय स्थलों पर लगने वाले मतदाता पंजीयन शिविरों को लेकर भी राजनैतिक दल सजगता का परिचय दें, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से वंचित न होने पाए। यह बातें जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते समय कही।
कहा कि राजनैतिक दल के लोग आदर्श आचार संहिता की शुचिता बनाए रखने में पूरी जिम्मेदारी निभाएं। कार्यक्रमों के आयोजन के पूर्व सक्षम अधिकारी से अनुमति अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। कहा कि चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है जो राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों पर लागू है। अब किसी भी प्रकार का चुनावी प्रचार साहित्य, बैनर, पोस्टर, पंपलेट आदि का प्रकाश होगा तो उस पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम का मुद्रित होना अनिवार्य रहेगा। अनुमति के लिए जरूरी है कि कार्यक्रम के तीन दिन पूर्व प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर दिया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनीलाल यादव ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पाए जाने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राकेश सिंह, उमाशंकर उपाध्याय, सुनील कुमार, अरविंद कुमार मिश्रा, कुलदीप पटेल, आलोक सिंह, पंकज पटेल, रमेश पटेल, अनिल कुमार सिंह, रामरक्षा आदि रहे।