{"_id":"63-100529","slug":"Sonbhadra-100529-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल पिलर्स पर ओवरब्रिज का करवाएं निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल पिलर्स पर ओवरब्रिज का करवाएं निर्माण
Sonbhadra
Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में गोल पिलर्स पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव गोपीनाथ गिरि की अगुवाई में शनिवार को सिंचाई डाक बंगले में सपा सोनभद्र के प्रभारी सत्यनारायण राजभर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया। प्रभारी ने मामले को मुख्यमंत्री तक पहुुंचाने का आश्वासन दिया है।
सदर विधायक अविनाश कुशवाहा की पहल पर जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी मनीलाल यादव, एसडीएम सदर आलोक वर्मा, चेतक कंपनी के अफसरों और प्रतिनिधिमंडल के बीच फ्लाईओवर के संबंध में चर्चा हुई थी। जनता की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य से की। प्रतिनिधिमंडल में रामशकल चौबे, प्रेम सिंह, दीपचंद जायसवाल, नंदलाल सोनी, ओमप्रकाश अवस्थी, सुरेश यादव, सपा नगर अध्यक्ष रोशन खां, धर्मराज जैन, राजकुमार सोनी आदि शामिल थे।