{"_id":"69b449383b3b697429093850","slug":"9600-candidates-will-appear-for-the-police-recruitment-exam-at-6-centres-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143235-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 6 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 6 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
उरमौरा स्थित डायट में बना पुलिस परीक्षा का कंट्रोल रूम। संवाद
सोनभद्र। यूपी पुलिस में एसआई पद पर चयन के लिए भर्ती परीक्षा शनिवार से जिले में छह केंद्रों पर होगी। छह केंद्रों पर दो दिन में चार 9600 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दिया गया।
सभी केंद्रों पर तीन स्तरीय निगरानी रहेगी। अभ्यर्थियों को गहन छानबीन के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा दो दिनों तक चार पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 2400-2400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने के लिए अभ्यर्थियों की एचएचएमडी से जांच, आधार सत्यापन, आइरिस और फोटो कैप्चर के साथ फेस पहचान के जरिये पहचान का मिलान किया जाएगा।
एडीएम वागीश कुमार शुक्ल व एएसपी अनिल कुमार ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र लाने की सलाह दी है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, कागज के टुकड़े सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर देर शाम संबंधित संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ड्यूटी में तैनात अफसरों को बारीकियां समझाई गईं। पूरी सजगता के साथ परीक्षा संपन्न कराने की हिदायत दी गई।