{"_id":"5ca0f23ebdec2213ec622acc","slug":"91554051646-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुमार्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुमार्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। शहरों में घरों की छत से कूड़ा फेंकने पर अब जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सफाई कर्मचारी, सुपरवाइजरों को कूड़ा फेंक कर गंदगी करने वालों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए एडीएम ने सभी ईओ को निर्देशित कर दिया है।
केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर से लेकर गांव तक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। सफाई कर्मियों के माध्यम से सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों के आसपास साफ-सफाई कराई जा रही है। ताकि जिले को ओडीएफ बनाया जा सके। लेकिन जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर, नई बस्ती, उत्तर मोहाल, ब्रह्मनगर समेत अन्य मोहल्लों की सड़कों पर थैलों में भरा कूड़ा दिखाई दे रहा है। अधिकांश लोग घरों का कूड़ा प्लास्टिक में भरकर सड़कों पर या पटरियों पर फेंक दे रहे हैं। यहीं हाल नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, चोपन, ओबरा, पिपरी, रेनुकूट और दुद्धी के अधिकांश मोहल्लों में देखने को मिल रहा है। इससे नगरों को ओडीएफ बनाने की मंशा पर पानी फिरने लगा है। कूड़ों से निकलने वाले दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो जा रहा है। हालांकि कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को जरूरत के अनुसार मोहल्ले में जगह-जगह डस्टबिन रखवाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। ताकि लोग अपने घरों का कूड़ा डस्टबिन में फेंक सकें। बावजूद इसके अगर कोई कूड़ों सड़कों पर फेंकता है तो उन्हें सफाई कर्मियों एवं सुपरवाइजरों के माध्यम से चिह्नित करवा कर उनसे जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।