फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मार्शल आर्ट बेहतर खेल के साथ आत्मरक्षा का साधन

मार्शल आर्ट बेहतर खेल के साथ आत्मरक्षा का साधन

Sun, 17 Feb 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
मार्शल आर्ट बेहतर खेल के साथ आत्मरक्षा का साधन
सिंगरौली। मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वाधान में रविवार को कराटे दीक्षांत समारोह का आयोजन लैंको स्पंदन क्लब अनपरा में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जोया खान व विशिष्ट अतिथि गीता शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि मार्शल आर्ट खेल के साथ आत्मरक्षा की उत्तम कला है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में इसकी अहम भूमिका है। मार्शल आर्ट स्वस्थ जीवन शैली के साथ अनुशासन भी सिखाता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि मार्शल आर्ट हर किसी को सीखना चाहिए। खासकर बालिकाओं के लिए अत्यंत जरूरी है। इसके प्रशिक्षण से कठिन परिस्थिति में अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं। इस मौके पर बेहतर प्रदर्शन के लिए यशिका शर्मा, हर्षिता पुरोहित, वैष्णवी श्रीवास्तव, अंशुमान बारूई, भार्गवी अल्लूरी, श्रेयश भट्टाचार्य, उत्कर्ष उपाध्याय, हर्ष उपाध्याय को पुरस्कृत किया गया। निदा खान, अल्लूरी श्रीपद वल्लभ और कृष्णा नंदन पुरोहित को उत्कृष्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed