फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुर्गा पाली क्लिनिक राबर्ट्सगंज का लाइसेंस निरस्त

दुर्गा पाली क्लिनिक राबर्ट्सगंज का लाइसेंस निरस्त

Tue, 12 Feb 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पाली क्लिनिक राबर्ट्सगंज का लाइसेंस निरस्त
सोनभद्र। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम कुमार की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय टीम ने महिला की आंत कटने की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद दुर्गा पाली क्लिनिक राबर्ट्सगंज का लाइसेंस निरस्त कर दिया। वहीं अभी तक क्लिनिक संचालक ने नोटिस का जवाब सीएमओ को नहीं भेजा है। गौरतलब हो कि पिछले सप्ताह राबर्ट्सगंज नगर में स्थित दुर्गा पाली क्लिनिक में रामगढ़ निवासी कुमारी देवी के पेट का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से महिला के आंत की नस कट गई, जिससे उसकी हालत सुधरने की बजाय बिगड़ गई। नस कटने की जानकारी होने पर तीन दिन पूर्व कुछ लोगों के साथ महिला के घरवालों ने हंगामा किया था। सदर एसडीएम शादाब असलम और सिटी सीओ राहुल मिश्रा ने हंगामा करने वाले को क्लिनिक संचालक के खिलाफ कार्यवाही कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया था। सीएमओ ने क्लिनिक को सील कराने के साथ ही तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए नामित किया। वहीं डीएम अमित कुमार सिंह ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू करा दी है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. रामकुमार और जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव के जांच रिपोर्ट का अवलोकन कर दुर्गा पाली क्लिनिक का लाइसेेंस निरस्त कर दिया गया। क्लिनिक संचालक को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है। कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर संचालक के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed