फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गौरव ग्राम यात्रा का म्योरपुर में हुआ भव्य स्वागत

गौरव ग्राम यात्रा का म्योरपुर में हुआ भव्य स्वागत

Thu, 03 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
गौरव ग्राम यात्रा का म्योरपुर में हुआ भव्य स्वागत
म्योरपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को म्योरपुर में गौरव ग्राम यात्रा का स्वागत हुआ। विरसा मुंडा और महारानी दुर्गावती की शहादत को लेकर निकली यात्रा में बड़ी संख्या में आदिवासी उमड़े। यहां भाजपा अनुसूजनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक गौड़ ने कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। जनजाति आयोग के सदस्य रामसेवक खरवार ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक इतनी संख्या में आवास नहीं मिले हैं। जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामदुलारे गौड़ ने कहा कि यात्रा बभनी के रास्ते म्योरपुर होते हुए मूर्धवा मोड़, हाथीनाला, डाला, ओबरा के रास्ते खैरटिया में स्वागत व जनचौपाल के बाद परसोइ में जनचौपाल व राबर्ट्सगंज में रात्रि विश्राम किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान शिवकुमार गोड़, प्रदीप गोड़, राजू गोड़, रामवृक्ष खरवार, शारदा खरवार, देवनारायण खरवार, राजेश चेरो, त्रिभुवन खरवार, धर्मेंद्र सिंह नन्हे, विपिन बिहारी, जीत सिंह खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed