{"_id":"5bcb6af6bdec2269bc7fe240","slug":"91540057846-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्रा का नहीं चला पता
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी । कस्बे से चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता इंटर की छात्रा का अब तक पता नहीं चल सका है। शनिवार को पुलिस ने छात्रा की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम साढ़े छह बजे घर से छात्रा शौच के लिए निकली थी । देर रात वह घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लोकलाज की डर से दो दिनों तक पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई और अपने स्तर से खोजबीन करते रहे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही छात्रा को ढूंढ निकाला जाएगा।