{"_id":"5af092da4f1c1b65098b85f2","slug":"91525715674-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षियों के लिए दाना-पानी का चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षियों के लिए दाना-पानी का चलाया अभियान
Updated Tue, 08 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। युवक मंगल दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजपुर गांव में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान का शुभारंभ दल के जिलाध्यक्ष सौरभकांत पति तिवारी ने किया। कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात से प्रेरति होकर प्रति वर्ष संगठन ब्लॉक स्तर पर यह अभियान चलाता है। पक्षियों को दाना पानी देना मानवतापूर्ण कार्य है।
अध्यक्षता कर रहे ओम प्रकाश पटेल ने कहा कि संगठन ग्राम पंचायत स्तर पर गर्मी में पक्षियों को दाना पानी देने का अभियान चलाएगा। घोरावल ब्लॉक प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित ने कहा कि भीषण गर्मी में संगठन के सदस्य गांव-गांव जाकर कसोरे बांधकर पंक्षियों के लिए दाने व पानी के प्रबंध कर रहे हैं। लोगों को इसके लिए जागरूक भी कर रहे हैं। इस मौके पर दिलीप सिंह, ओम प्रकाश सोनी, मुस्तफा, सुदामा, मनोज पटेल, कल्लू पटेल, मोनू वर्मा, मनीष वर्मा, सूरज वर्मा, राजेश, सुखदेव, अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे।