फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   करोड़ों के बकाये में सरकारी दफ्तरों को नोटिस

करोड़ों के बकाये में सरकारी दफ्तरों को नोटिस

Thu, 15 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों के बकाये में सरकारी दफ्तरों को नोटिस
सोनभद्र। बिजली विभाग ने सरकारी कार्यालयों पर बिजली बिल जमा न करने पर डीएम, सीडीओ सहित 13 विभागों को नोटिस जारी किया है। इन पर पांच करोड़ 54 लाख 84 हजार 759 रुपये विद्युत बिल बकाया है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि 23 फरवरी तक बकाया बिलों को जमा नहीं किया गया तो आगामी दिवस से कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों पर भारी भरकम बिल बकाया है। अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तीन करोड़ 24 लाख 613 रुपये का बकाया है। इसी तरह से सीडीओ कार्यालय को एक करोड 11 लाख 62 हजार 15 रुपये के बकाया होने पर नोटिस दी गई है। वहीं, अधिशासी अभियंता बंधी प्रंखड द्वितीय में चार लाख 89 हजार 890 रुपये, पॉलीटेकभनीक में 18 लाख 65 हजार 816 रुपये और जिलाधिकारी कार्यालय पर 19 लाख 84 हजार 906 रुपये का बिल जमा नहीं हुआ है। इसी तरह एसडीएम सदर कार्यालय पर पांच लाख 12 हजार 271 रुपये, सीएमओ कार्यालय एवं सौ बेड महिला अस्पताल पर 12 लाख 24 हजार 604 रुपये, जिला आबकारी कार्यालय पर 84,190 रुपये, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर 21 लाख 36 हजार 595 रुपये, तियरा स्टेडियम पर दो लाख 44 हजार 215 रुपये, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय पर चार लाख 25 हजार 167 रुपये और उद्योग कल्याण भवन कार्यालय पर 29 लाख 54 हजार 477 रुपये का विद्युत बिल बकाया है। बताया कि विभागों को बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दिया है कि यदि 23 फरवरी तक बिल जमा नहीं किये गए तो संबंधित विभागों का विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। विकास विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो विकास भवन में 118 किलोवाट का महज एक विद्युत कनेक्शन लगा है, जिससे उसमें स्थित सभी विभागों को बिजली दी गई है। न सभी विभागों को बिल जमा करने की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

इस बाबत विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पूरे जिले में करीब एक अरब रुपये विद्युत बिल बकाया है। जिसके कारण विभाग राजस्व वसूली में घाटे पर चल रहा है। इसमें दस करोड़ 54 लाख रुपये सरकारी विभागों पर और करीब 90 करोड़ रुपये गैर सरकारी विद्युत बिल बकाया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से जल्द विद्युत बिल जमा करने की अपील की है। कहा है कि उपभोक्ता कटिया लगाकर बिजली चोरी न करें। बताया कि हाल में ही उन्होंने घोरावल और मधुपुर में जांच के दौरान 1093 विद्युत कनेक्शन काटे, 76 उपभोक्ताओं पर एफआईआर कराया और 51 लाख रुपये विद्युत बिल बकाया जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विभागों के नाम बकाया धनराशि(रुपये में)
बीएसए कार्यालय 3,24,00613
विकास भवन 1,11,62015
डीएम कार्यालय 19, 84906
राजकीय पॉलीटेकभनीक 18,65816
सीएमओ कार्यालय एवं महिला अस्पताल 12,24604
डायट कार्यालय 21, 36595
जिला उद्योग कल्याण भवन 29,54477
एसडीएम सदर कार्यालय 5,12271
अधिशासी अभियंता बंधी प्रंखड द्वितीय 4, 89,890
तियरा स्टेडियम 2, 44, 215
सीवीओ कार्यालय 4,25167
डीईओ कार्यालय 84, 190

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed