{"_id":"5a6224c14f1c1b7f268b558d","slug":"91516381377-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान न होने पर ठेकेदार और श्रमिकों का फूटा गुस्सा 16-46-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान न होने पर ठेकेदार और श्रमिकों का फूटा गुस्सा 16-46-17
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल परिसर में दो सौ बेड के महिला एवं बाल अस्पताल का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था एनबीसीसी के खिलाफ बकाए के भुगतान की मांग को लेकर गुस्साए ठेकेदारों और श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा शुरू होते ही कंपनी से जुड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार, कोतवाल ने कंपनी के जिम्मेदार और नाराज लोगों से वार्ता की। इसके बाद तहसीलदार ने संबंधितों को बाकीदारों को अविलंब भुगतान कराने का निर्देश दिया।
दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल का निर्माण कराने में बालू-गिट्टी की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार, राजगीर और श्रमिकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला गंभीर होता देख कंपनी से जुड़े लोग घबरा गए और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मौके पर फोर्स के साथ नायब तहसीलदार पवन सिंह, कोतवाल भारत भूषण तिवारी पहुंच गए। अधिकारियों को नाराज लोगों ने बताया वर्ष 2017 मेें गिट्टी, बालू आदि की आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों व काम करने वाले श्रमिकों का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। मेहनताना न मिलने से कई श्रमिक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। कहा कि पिछले करीब दस दिन पूर्व बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। बावजूद इसके कंपनी के लोगों ने भुगतान नहीं किया। नायब तहसीलदार ने कहा कि जांच करने पर पता चला है कि महिला एवं बाल अस्पताल का निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था एनबीसीसी ने ठेकेदारों और श्रमिकों का लाखों रुपये भुगतान नहीं किया है। बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर बाकीदार हंगामा शुरू कर रहे थे। कार्यदायी संस्था एनबीसीसी से जुड़े लोगों को बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के आश्वासन पर हंगामा करने वाले शांत हो गए।