फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तहसील अध्यक्ष रमाशंकर, ब्लॉक अध्यक्ष जगनरायन चुने गए

तहसील अध्यक्ष रमाशंकर, ब्लॉक अध्यक्ष जगनरायन चुने गए

Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
तहसील अध्यक्ष रमाशंकर, ब्लॉक अध्यक्ष जगनरायन चुने गए
राबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर स्थल पर रविवार को यादव महासभा की हुई बैठक में सदर तहसील एवं सदर ब्लॉक कमेटी का सर्व सम्मति से गठन किया गया। इसमें रमाशंकर यादव को तहसील एवं जगनरायन यादव को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री से रक्षा विभाग में यादव रेजिमेंट के गठन की मांग उठाई।
विज्ञापन

यादव महासभा के महासचिव दयाराम सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन बनाने से यादव महासभा काफी मजबूत होगी। इसी के परिप्रेक्ष्य में सर्व सम्मति से यादव महासभा के सदर तहसील अध्यक्ष रमाशंकर यादव, उपाध्यक्ष रामबहाल यादव, मनोहर यादव, रामदहिन यादव, रमाशंकर सिंह यादव, महासचिव बब्बन सिंह यादव, सचिव गुड्डू यादव को बनाया गया। इसी प्रकार से सदर ब्लॉक अध्यक्ष जगनरायन यादव, उपाध्यक्ष इं. शिव प्रसाद यादव, महासचिव प्रमोद यादव को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय राबट्र्सगंज पर शीघ्र ही यादव धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री से रक्षा विभाग में यादवों की अधिक संख्या होने के कारण यादव रेजिमेंट की स्थापना की मांग की गई है। विजय यादव ने भी यादव रेजिमेंट की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि निर्धन यादवों की मेधावी छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग किया जाएगा। रामनिहोर यादव ने कहा कि यादव धर्मशाला क लिए जमींन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed