{"_id":"59528c8e4f1c1b176d8b46bf","slug":"91498582158-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूसीएल कार्यकर्ताओं ने तहसील पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयूसीएल कार्यकर्ताओं ने तहसील पर दिया धरना
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर तहसील में धरना दिया। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इसमें चोपन थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव में पिछले दिनों हुई घटना की जांच किसी अन्य एजेंसी से कराने की मांग उठाई गई।
धरना में संगठन के जिलाध्यक्ष जेपी भारती ने कहा कि चोपन थाना की पुलिस ने पूर्वाग्रह मानसिकता के तहत श्यामाचरण गिरि व राजनारायण गिरि को जेल में निरुद्घ किया गया है। जबकि असली दोषियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। कहा, निर्दोष व्यक्ति को प्रताड़ित करना मानवाधिकार का हनन है। इसके पीयूसीएल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। भारती ने नागरिक पुलिस जांच को खारिज करते हुए किसी अन्य एजेंसी से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। अन्य वक्ताओं ने किसानों के साथ हो रहे वादाखिलाफी पर विस्तार से चर्चा की। राम प्रवेश राही ने भ्रष्टाचारियों की पोल खोलने की जरूरत पर बल दिया। महेंद्र कुशवाहा ने भी समस्याओं केेेे निस्तारण की मांग उठाई। सोनी भारती ने कहा कि कांशीराम आवास आवंटन में अपात्रों का चयन किया गया है, पात्र गरीबों का नहीं। सभा को कुलदीप पुरी, मुन्नी देवी, राजेंद्र भारती, वीरेंद्र दूबे, रामकरन, राधा देवी, चौधरी जसवंत सिंह, संतोष सिंह पटेल, शंभूनाथ, सियामुद्दीन ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन