फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   9129 trained in five years, 3927 got employment

बेरोजगारों के लिए मील का पत्थर साबि हो रहा कौशल विकास मिशन

Fri, 30 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
9129 trained in five years, 3927 got employment
सोनभद्र। जिले में कौशल विकास मिशन बेरोजगारों के लिए कारगर साबित हुआ है। इसके तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर कई बेरोजगार कमा रहे हैं। वर्ष 2015-16 से अब तक पांच साल में इस मिशन से 7749 बेरोजगारों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य था। इसमें 9129 लोगों ने विभिन्न कोर्स के लिए प्रवेश लिया। इसमें 4839 पुरुष और 4290 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। 6228 लोग उत्तीर्ण हुए और 3927 लोगों को सेवायोजित किया गया।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन योजना के तहत सिलाई, कढ़ाई, प्लंबर, राजगिर मिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, कारपेट, ब्यूटी कल्चर, हेयर ड्रेसिंग, टूरिज्म, हथकरघा आदि प्रशिक्षण बेरोजगारों को दिया जाता है ताकि प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार मिल सके। प्रशिक्षण जिला मुख्यालय समेत ब्लॉकों पर दिया जाता है। कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक निशांत ओझा ने बताया कि जिले में वर्ष 2015-16 में 1200 पुरुष, 1064 महिला को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें से 1610 लाभार्थी उत्तीर्ण हुए और 1043 को सेवायोजित किया गया। 2016-17 में 790 पुरुष, 451 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें से 1407 उत्तीर्ण हुए और 936 सेवायोजित किए गए। 2017-18 में 650 पुरुष, 537 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। इसमें से 728 लोग उत्तीर्ण हुए और 315 प्रशिक्षितों को सेवायोजित किया गया। 2018-19 में 1889 पुरुष, 1758 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। इसमें से 1943 लोग उत्तीर्ण हुए और इसमें से 1248 सेवायोजित किया गया। वर्ष 2019-20 में 310 पुरुष, 480 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें से 540 लोग उत्तीर्ण हुए। इनमें से 385 बेरोजगारों को रोजगार दिलाया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र
कौशल प्रशिक्षण के बाद मिली नौकरी
सोनभद्र। सलखन निवासी मनोहर ने कौशल विकास मिशन कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड में प्रवेश लिया। पांच माह के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग लिया। कंप्यूटर, अकाउंट्स, टैली, ग्रामर की बुनियादी बातों के बारे में सीखा। पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स भी लिया। ट्रेनिंग के बाद उन्हें संजय सिंह इंफ्रा हाइट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 12000 रुपये के मानदेय पर ट्रेनर के पद के लिए चुना गया। मनोहर ने बताया कि अब वे परिवार की देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
काउंसलर पद पर तैनात हैं मनबसा की खुशबू
सोनभद्र। कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण लेकर दुद्धी तहसील क्षेत्र के मनबसा गांव की खुशबू कुमारी संजय सिंह इंफ्रा हाइट प्राइवेट लिमिटेड में काउंसलर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता ने स्नातक तक शिक्षा दिलाई। माता पिता से चर्चा के बाद कौशल मिशन के तहत इलेक्ट्रिक ट्रेड में दाखिला लिया। पांच माह के प्रशिक्षण के बाद उन्हें संजय सिंह इंफ्रा हाईट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 15 हजार रुपये के मासिक पारिश्रमिक पर काउंसलर के पद पर चुना गया। उनके इस कार्य से उनका पूरा परिवार प्रसन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed