फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   89 employees of NCL retired

एनसीएल के 89 कर्मी सेवानिवृत्त

Wed, 30 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
89 employees of NCL retired
एनसीएल से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में जून में कुल 89 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इसमें एनसीएल मुख्यालय से दो महाप्रबंधक समेत कुल 11 कर्मी शामिल हैं। एनसीएल मुख्यालय से एसके सफीउल्लाह, महाप्रबंधक (वित्त), गिरीश कुमार राघव, महाप्रबंधक (सिविल), आनंद वाडनेरकर, मुख्यप्रबंधक (उत्खनन), राजेंद्र कुमार दुबे, अधीनस्थ अभियंता (सिविल), बीएस प्रकाश, वरीय निजी सहायक, राम सजीवन शर्मा, महेंद्र कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक सीएमपीएफ, मोहन राम, श्याम पाण्डेय, अवध नारायण राम, बसंती देवी शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान एनसीएल ने निदेशक (कार्मिक) बिमलेंदु कुमार, निदेशक(वित्त) राम नारायण दुबे, निदेशक(तकनीकी/परियोजना एवं योजना) एसएस सिन्हा, मुख्यालय के महाप्रबंधक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) बिमलेन्दु कुमार ने सर्वप्रथम कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा का शुभकामना संदेश सभी सेवानिवृत सहकर्मियों को प्रेषित किया। श्री कुमार ने कहा कि इतने अनुभवी कर्मियों की भरपाई करना कंपनी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। एनसीएल के निदेशक(वित्त) आरएन दुबे ने सभी कर्मियों की कर्तव्य निष्ठा की सराहना की और कहा कि एनसीएल परिवार अपने अनुभवी कर्मियों की कमी को हमेशा महसूस करेगा। निदेशक(तकनीकी/परियोजना एवं योजना) एसएस सिन्हा ने सभी सेवा निवृत्त कर्मियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी कर्मियों ने अपने दायित्वों का लगन के साथ निर्वहन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed