फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   85 health camps in the villages will

85 गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर 

Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 जिले के फ्लोराइड प्रभावित 85 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन होगा। प्रत्येक गांव में हड्डी, चर्म और दंत रोग विशेषज्ञों की टीम स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कैंप करेगी। यहां मरीजों की जांच और उपचार किया जाएगा। साथ ही गंभीर बीमार मरीजों की सूची तैयार की जाएगी, ताकि उन्हें शासन से सहायता राशि प्रदान की जा सके।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि जिले का अधिकांश क्षेत्रफल पहाड़ों और जंगलों से आच्छादित है। यहां की सर्वाधिक आबादी पहाड़ी इलाकों में निवास करती है। चोपन, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में लगे इंडिया मार्का के करीब साढ़े नौ हजार हैंडपंपों में से अधिकांश हैंडपंप फ्लोराइड युक्त पानी दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

क्त पानी का सेवन करने से लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारी हो रही है। नजदीकी सीएचसी और पीएचसी पर सभी रोगों के डाक्टर न होने से रोगियों को उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल या निजी क्लीनिक का सहारा लेना पड़ता है। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अप्रैल माह में प्रथम चरण में फ्लोराइड से प्रभावित 85 गांवों में विशेष शिविर लगा कर रोगियों की मुफ्त में जांच कर उनका उपचार कराने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूके वर्मा ने बताया कि शिविर में रोगियों का इलाज करने के साथ ही गंभीर रूप से फ्लोराइड से प्रभावित लोगों की सूची तैयार कर शासन को प्रेषित की जाएगी। ताकि उन्हें सहायता राशि मिल सकें। बतादें  कि पूर्व में स्वास्थ्य महकमा फ्लोराइड प्रभावित करीब तीन सौ लोगों को उपचार के लिए  विशेष सहायता राशि वितरित कर चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed