फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हरा पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज

हरा पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Mar 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हरा पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज
दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र के गोहड़ा के जंगल में कुछ लोगों ने हल्दू का हरा पेड़ काट दिया। उसका बोटा बना रहे थे, इसी दौरान वन विभाग के वन दरोगा और वन रक्षक वहां पहुंच गए। उनके रोकने पर अवैध कटान करने वालों ने उनके साथ कहासुनी किया और जान से मारने की धमकी दी। वन दरोगा ठेधूराम यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वन दरोगा ठेधूराम ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दो मार्च को गोहड़ा जंगल में हल्दू का विशाल पेड़ काट कर जंगल में ही पेड़ का बोटा बनाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र के वन दरोगा अपने सहयोगियों के साथ गोहड़ा जंगल पहुंचे। जहां पर वन माफिया पेड़ काट कर बोटे और लकड़ी ले जाने की फ़िराक में थे। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने काफी मात्रा में लकड़ी मौके से बरामद करते हुए वन रेंज कार्यालय परिसर में रखवा दिया। मौके से वन माफियों के चुंगल से लकड़ी व़न विभाग के लोग ले जाने लगे, तब दो लोगों ने बोटा न ले जाने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर बालरूप पुत्र रामवृक्ष, प्रदीप कुमार पुत्र हरिचरण निवासी गोहड़ा टोला धूमा के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed